अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया निजी दौरे पर पचमढ़ी पहुंचे:रेशम केंद्र मालाखेड़ी का किया निरीक्षण

भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया आर वेंकटरमणी दो दिन से नर्मदापुरम दौरे पर हैं। सोमवार को अटॉर्नी जनरल ऑफ वेंकटरमणी ने मालाखेड़ी स्थित रेशम परिसर का भ्रमण किया। रेशम परिसर में मलबरी में रेशम टसर रेशम धागा करण गतिविधियों को देखा। परिसर में स्थित प्राकृत शोरूम में विभिन्न रेशम वस्त्र उत्पादों का निरीक्षण किया। प्राकृत रेशम शोरूम में शुद्ध रेशमी वस्त्र, मलबरी टसर रेशम की संपूर्ण प्रक्रिया धागों से वस्त्र उत्पादन की समस्त गतिविधियों को देख वे काफी प्रभावित हुए। जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह ने अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया को बताया कि मूंगा रेशम पचमढ़ी में होता है जिसे साउथ सिल्क या मलबरी सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। ऐरि सिल्क थोड़ा वार्म होता है। हैंड एवं मशीन से भी यह बनाया जाता है। गोल्डन सिल्क मूंगा सिल्क, प्योर मूंगा सिल्क, गोल्ड आर्ट पेंट साड़ी आदि के संबंध में जानकारी दी और बताया कि रेशम के कार्य में संलग्न श्रमिकों को भुगतान सीधे श्रमिकों के खातों में ही किया जाता है। भ्रमण के दौरान नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर कृष्णगोपाल तिवारी, सीजेएम रितु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, तहसीलदार देव शंकर धुर्वे उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया वेंकटरमणी हिल स्टेशन पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। करीब 3, 4 दिन पचमढ़ी प्रवास पर ही रहेंगे। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *