अड़चनें आईं, पर नहीं छोड़ी आर्म रेसलिंग, यूएस में दिखाएंगे दम

सीआई स्टाफ-3 में बतौर कांस्टेबल तैनात मजीठा रोड के रहने वाले साहिल नेशनल लेवल पर पुलिस आर्म कलस्टर टूर्नामेंट खेलकर नाम बना रहे हैं। साहिल ने 6 साल पहले आर्म रेसलिंग शुरू की और अब तक 4 गोल्ड के साथ 8 मैडल जीत चुके हैं। पुलिस विभाग की ओर से 4 साल से खेलना शुरू किया और 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल हासिल किया। साहिल ने पुलिस में ड्यूटी के दौरान समय न मिलने के कारण भी गेम नहीं छोड़ा और घर पर जुगाड़ू जिम तैयार करके रात को 1 से 2 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। अब वह अमेरिका में दम दिखाने को तैयार हैं। वह डयूटी को पहल देते हैं, जिस कारण घर में ही प्रैक्टिस करते हैं। साहिल ने बताया कि 2016 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। बड़े भाई सूरज को देखकर आर्म रेसलिंग गेम को चुना। यूथ को अवेयर करने के लिए हर रविवार भाई के साथ मिलकर मुफ्त में तकरीबन 50 युवकों को आर्म रेसलिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोई भी युवा मकबूलपुरा में आकर मुफ्त ट्रेनिंग ले सकता है। भाई के दुकान के बाहर टेबल लगाकर फ्री ट्रेनिंग दी जाती है। उनका मकसद यूथ को नशे से दूर रखना और फिटनेस के बारे में अवेयर करना है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी यूथ को फिटनेस के बारे में अवेयर करते हैं। साहिल ने बताया कि वह स्पोर्ट कोटे से पुलिस में भर्ती नहीं हुए हैं मगर नौकरी के साथ-साथ खेल को भी चुना है। जून 2025 में अमेरिका के अलबामा में होने वाले पुलिस आर्म कलस्टर टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस के साहिल 100 किलो वर्ग में देश का नेतृत्व करेंगे। जिसकी तैयारी साहिल ने शुरू कर दी है। टूर्नामेंट में तकरीबन 150 देशों के पुलिस मुलाजिम भाग लेंगे। यह मुकाबला 27 जून से 27 जुलाई तक चलेगा। पुलिस आर्म कलस्टर टूर्नामेंट के अलावा 171 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे। सितंबर 2024 में लखनऊ में 73 ऑल इंडिया पुलिस आर्म कलस्टर टूर्नामेंट हुआ था। जिसमें देश के सभी राज्यों के पुलिस मुलाजिम आए थे। उसने वहां 100 किलो वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अलावा 4 से 8 अक्टूबर 2023 को मधुबन हरियाणा करनाल पुलिस आर्म रेसलिंग के राज्य खेल में गोल्ड मैडल जीता, फिर जून 2022 में श्रीनगर में हुए मुकाबले के दौरान सिल्वर मैडल अपने नाम किया। इसी तरह 17 जून 2023 को शेरू क्लासिक दिल्ली में मुकाबला कर ब्राउंज मैडल हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *