लोकल बॉडीज विधानसभा कमेटी आज सिटी में, 16 एजेंडों पर होगी चर्चा

लोकल बॉडीज विधानसभा कमेटी सोमवार को गुरुनगरी के दौरे पर रहेगी। 12 मेंबरी कमेटी 16 एजेंडों पर चर्चा करेगी। बचत भवन में सुबह 11 बजे मीटिंग होगी। शहर में विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा जो पुराने प्रोजेक्ट आए उनमें कितने काम पूरे कराए जा सके कौन से अधूरे हैं। आने वाले समय में शहर की बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं इस पर चर्चा होगी। बता दें कि कमेटी में 12 मेंबर हैं। जिनमें सभापति मदन लाल बग्गा तो मेंबर सरदार अमनदीप सिंह कोहली, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, अशोक परासर, अवतार सिंह जूनियर, बलविंदर सिंह धालीवाल, डॉ. जीवनजोत कौर, डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, सरदार कुलजीत सिंह रंधावा, नीना मित्तल और इंदरजीत कौर मान का नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *