वल्ला में गुरुद्वारा कोठा साहिब के वार्षिक मेले में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट का एक ब्लॉक मां-बेटी के पैर पर गिर गया। चीख पुकार मचने पर लोगों ब्लॉक को हटाने की कोशिश मगर नाकाम रहे। पुलिस ने तुरंत जेसीबी मंगवाकर ब्लॉक को हटवाया और मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मां गुरमीत कौर (33) और बेटी मनराज कौर (7) के रूप में हुई। हालांकि दोनों मां-बेटी को ज्यादा चोट नहीं आई है बचाव हो गया है।


