अड़मालिया पंचायत सचिव पर डोम निर्माण राशि गबन का आरोप:ग्रामीणों ने की विधायक से शिकायत, सीईओ को FIR दर्ज के मिले निर्देश

नीमच जनपद पंचायत क्षेत्र की अड़मालिया पंचायत में विकास कार्यों की राशि में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव नंदकिशोर नागदा ने डोम निर्माण के लिए स्वीकृत 15 लाख रुपए में से 4 लाख 60 हजार रुपए फर्जी बिलों के माध्यम से हड़प लिए हैं। सचिव से ग्रामीणों ने निर्माण के लिए मांगे पैसे यह डोम निर्माण ग्रामीणों की ओर से एक विशेष समिति बनाकर और आपसी सहयोग से राशि जुटाकर शुरू किया गया था। लगभग 8 लाख रुपए से अधिक का काम पूरा होने के बाद, जब ग्रामीणों को आगे के निर्माण के लिए धन की आवश्यकता पड़ी, तो उन्होंने सचिव से संपर्क किया। सचिव राशि का गबन कर पिछले तीन महीने से फरार ग्रामीणों के अनुसार, सचिव ने पैसों का सही हिसाब देने के बजाय टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद, वह राशि का गबन कर पिछले तीन माह से फरार हो गया। सचिव के गायब होने के कारण डोम का निर्माण रुक गया है। ग्रामीण पिछले 90 दिनों से जनपद पंचायत और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने विधायक से मामले की शिकायत शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक दिलीप सिंह परिहार के निवास पर पहुंचे और अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों ने मांग की कि फर्जीवाड़ा करने वाले सचिव से राशि वसूल की जाए और उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। विधायक ने सीईओ को दिए FIR के निर्देश ग्रामीणों का आक्रोश देखकर विधायक परिहार ने तुरंत जनपद सीईओ को फोन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की राशि का गबन करने वाले सचिव नंदकिशोर नागदा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। विधायक ने यह भी कहा कि ग्रामीण तीन महीने से परेशान हैं, इसलिए दोषी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाए और गबन की गई राशि ग्रामीणों को वापस दिलाई जाए ताकि रुका हुआ निर्माण कार्य पूरा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *