अण्णा महाराज संस्थान इंदौर में शाकम्भरी नवरात्र महोत्सव:चौसठ योगिनी देवी मूर्तियों का सब्जियों और फलों से किया गया शृंगार

इंदौर के पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान में शाकम्भरी नवरात्र एवं पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। साढ़े तीन शक्ति पीठों की देवी मूर्तियों का विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों और फलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्री तुलजा भवानी देवी, श्री महालक्ष्मी देवी, श्री रेणुका देवी, श्री सप्तश्रृंगी देवी सहित चौसठ योगिनी देवियों की मूर्तियों को सजाया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति सदगुरु अण्णा महाराज जी के आशीर्वाद से हुआ। पौष मास में मनाए जाने वाले शाकम्भरी नवरात्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माता शाकम्भरी देवी भगवती का ही एक अवतार हैं, जिनका प्राकट्य अकाल को समाप्त करने के लिए हुआ था। विश्वास है कि विभिन्न प्रकार की सब्जियों का भोग लगाने से माता शाकम्भरी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन-धान्य की पूर्ति के साथ मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *