वंदना खंडेलवाल ने लिया जिला अध्यक्ष का पदभार:जिले की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनी, कार्यक्रम में सांसद-विधायक रहे मौजूद

नीमच में भारतीय जनता पार्टी में पहली बार किसी महिला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी कार्यालय तपोभूमि में आयोजित संगठन पर्व में वंदना खंडेलवाल ने मंगलवार को नए जिला अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुरूप मां भारती और पार्टी के संस्थापक सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए नगर पालिका पार्षद और जिलाध्यक्ष की दोहरी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *