सिटी रिपोर्टर | भिलाई शहर के बीचों-बीच गुजर रही नेशनल हाइवे की सर्विस रोड अब अवैध कब्जे की लेन बन चुकी है। कोसानाला से लेकर पावर हाउस तक हालत यह है, कि जहां सर्विस रोड कभी शहर की जीवन रेखा मानी जाती थी, आज वहां दुकानों, कार-वर्कशॉप, पान ठेलों और कार वॉश सेंटरों ने कब्जा जमा रखा है। निगम प्रशासन और यातायात पुलिस की ढिलाई से बार-बार हटाए गए कब्जाधारी फिर लौट आते हैं। मौर्या टॉकीज से बजाज शो रूम तक सर्विस रोड बनाया जाएगा। दैनिक भास्कर ने इस फैसले के बाद कोसानाला से पावर हाउस तक सर्विस रोड की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। तस्वीर बेहद चिंताजनक है। कई जगहों पर सर्विस लेन पूरी तरह गायब हो चुकी है। जहां सड़क दिखती भी है, वहां दोनों ओर कब्जे की वजह से रास्ता मात्र दो मीटर या उससे भी कम रह गया है। मौर्या टॉकीज से जोन-3 कार्यालय की सर्विस रोड को बनाने निगम दो बार चूना मार्किंग और एक बार कब्जा हटा चुका है। अब भी एक होटल, एक शोरूम और अस्पताल सर्विस रोड पर कब्जा जमाए हुए है। इसलिए लोग रांग साइड से आने मजबूर हैं। रिकॉर्ड में सड़क 6 मी. चौड़ी, हकीकत में 2 मीटर भी नहीं { कमला मेडिकल से रामनगर रोड तक: सर्विस लेन मौजूद है, पर कब्जों के बीच सिमट गई है। { निगम कार्यालय से मौर्या टॉकीज तक: रिकॉर्ड में सड़क 6 मीटर चौड़ी, हकीकत में 2 मीटर भी नहीं। { मौर्या टॉकीज से साक्षरता चौक तक: सर्विस रोड पूरी तरह गायब है। होटल, शो-रूम और ठेले वाले कब्जा जमाए हुए हैं। { पावर हाउस की ओर: सड़क है, पर इतनी संकरी कि दोपहिया भी मुश्किल से गुजर पाते हैं। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी ^ शहर में जहां भी अवैध कब्जे किए गए है। उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। समय-समय पर वे कार्रवाई भी कर रहे है। राजीव पांडेय,आयुक्त भिलाई निगम स्थाई अतिक्रमण -रोधी अभियान चलाना होगा एनएच के दोनों ओर यह कब्जा अब ट्रैफिक जाम, हादसों और जलभराव की बड़ी वजह बन चुका है। टाउन प्लानर शशिकांत दुबे का कहना है कि जब तक निगम और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से स्थायी अतिक्रमण-रोधी अभियान नहीं चलाएंगे, स्थति ऐसी रहेगी।


