भिलाई : योजना के तहत 44 को मिला आवास

सिटी रिपोर्टर | भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी अंतर्गत आवास आबंटन के िलए लॉटरी का आयोजन िकया। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 44 हितग्राहियों को स्थल सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे, आम्रपाली फेस-1 हाउसिंग बोर्ड, ग्रीनवेली एवं कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज के पीछे निर्मित आवास आबंटित किया गया है। पूर्व में पात्र हितग्राहियों को कुल 1572 मकान आबंटित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना की लॉटरी में महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गंवई, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी, नोडल अधिकारी सह अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता की उपस्थिति रहे। चयनित हितग्राहियों के नाम लाटरी प्रणाली के माध्यम से घोषित किए गए है। अफसरों ने बताया कि पीएम आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास उपलब्ध कराये जा रहे है। इस अवसर पर आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी जागेश्वर साहू, मेहत्तर सोनी, भूषण निर्मलकर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *