अतिक्रमण नहीं हटाने से सकरी नदी तटबंध के निर्माण में बाधा

भास्कर न्यूज | दाढ़ी जल संसाधन विभाग बेमेतरा के माध्यम से दाढ़ी स्थित सकरी नदी में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। नदी के पार में किए गए अतिक्रमण नहीं हटने के कारण पचरी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा सकरी नदी के दोनों ओर आने वाले करीब 25 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने में कोई सहयोग नहीं किया गया। हालांकि, विभाग के माध्यम से ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा है। सकरी नदी के किनारे मकान व दुकान बनाकर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने से आने वाले समय में दिक्कत होगी। जल संसाधन विभाग बेमेतरा के कार्यपालन यंत्री सीएस शिवहरे ने बताया कि तटबंध निर्माण कार्य में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। कुछेक लोगों ने अपना मकान हटा लिए है। लेकिन, नपं क्षेत्र की ओर नदी किनारे अतिक्रमण कर दुकान निर्माण करने वाले एक भी अपनी दुकान अभी तक नहीं हटाए हैं, जिसके कारण तटबंध निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में राजस्व विभाग को भी पत्र लिखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *