बैठक में ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट कराने पर बनी सहमति, 8 टीम बुलाएंगे

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्थानीय विश्राम गृह में रविवार को जिला वालीबॉल संघ कबीरधाम की नई कार्यकारिणी की बैठक हुई। सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके बाद आदित्य श्रीवास्तव ने कवर्धा जिले में वालीबॉल के इतिहास पर अपने विचार रखे। डॉ. एके श्रीवास्तव ने वालीबॉल खेल की बारीकियों परजानकारी दी। नवीन अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने वॉलीबॉल को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में कवर्धा में ऑल इंडिया प्रतियोगिता कराने पर सहमति बनी। इसमें देश की शीर्ष 8 टीमों को बुलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को संघ से जोड़ने और उन गांवों में जाकर संपर्क करने पर सहमति बनी, जहां वालीबॉल खेल बंद हो चुका है। साथ ही जिले स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख संरक्षक रवेल सिंह, संरक्षक विष्णु पांडे, पवन यदु, चुनवा खान, संदीप चौबे, अतुल देशलहरा, विनोद चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, संयोजक विजय चंद्रवंशी, संगठन सचिव कुमार, कोषाध्यक्ष साजिद खान मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *