अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्युत निगम स्टोर का निरीक्षण किया:जले हुए ट्रांसफॉर्मर को 72 घंटे में बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

कोटपूतली अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने मंगलवार को कोटपूतली स्थित उपखंड स्तरीय विद्युत निगम के स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर उनकी शीघ्र स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एडीएम सहारण ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि कनेक्शनों में जले हुए ट्रांसफार्मरों को 72 घंटे के भीतर बदलकर किसानों को राहत प्रदान की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, उन्होंने जिले में लगे विभिन्न ट्रांसफार्मरों के नियमित रखरखाव और सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष ध्यान देते हुए आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। स्टोर में मौजूद सहायक अभियंता ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 19 जनवरी तक जिले में कुल 7 जले हुए ट्रांसफॉर्मर लंबित थे, जिन्हें मंगलवार को बदल दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी ट्रांसफॉर्मर बदलने का प्रकरण लंबित नहीं रहेगा। सब-स्टोर को एसीओएस क्रमोन्नत करने की प्रक्रिया सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला स्तरीय भंडार शाखा नहीं होने के कारण आवश्यक सामान और ट्रांसफॉर्मर अलवर या जयपुर की भंडार शाखाओं से लाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बहरोड़ सब-स्टोर को एसीओएस बहरोड़ में क्रमोन्नत करने की प्रक्रिया निगम स्तर पर चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *