अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा अक्टूबर में:पीएसईबी ने परीक्षा की शेडयूल घोषित किया, ऑलनाइन जारी होंगे रोल नंबर

पंजाब में जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, लेकिन पंजाबी की पढ़ाई न होने से वह नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए बोर्ड द्वारा हर साल चार बार अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका आज बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूरे जिले में सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा के लिए रोल नंबर आदि जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऐसे चलेगी दाखिला फार्म भरने की प्रक्रिया बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर एक अक्टूबर से अपलोड होंगे। परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। हार्ड कॉपी जमा करने की तारीख 21 अक्टूबर रखी गई है। वहीं, 24 अक्टूबर को रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट से हासिल करने होंगे। जबकि 30 और 31 अक्टूबर को पंजाबी ए और बी का पेपर होगा। यह पेपर ए और बी रहेगा। ऐसे जमा करवाने होंगे दाखिला फार्म परीक्षा फॉर्म जमा करवाने के समय विद्यार्थियों को 10वीं पास का असली सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र और उनकी सत्यापित (अटेस्टेड) फोटोकॉपी साथ लानी होगी। निर्धारित तारीख तक परीक्षा फॉर्म की सत्यापित हार्ड कॉपी, 10वीं के सर्टिफिकेट की सत्यापित कॉपी और आधार कार्ड की कॉपी मुख्य दफ्तर में जमा करवाना ज़रूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो छात्र का रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी छात्र की होगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in देखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *