रामगढ़ में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद बिमला लकड़ा के निर्देश पर अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में रजरप्पा थाना क्षेत्र के छोटकी पोना, सउराडीह और बोरोबिंग में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। विभाग ने लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 45 लीटर महुआ शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। रामगढ़ उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के दिशा-निर्देश पर यह छापेमारी जारी रहेगी।


