अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री पर पहुंचा:लगातार बढ़ रहा है टेंपरेचर, कड़ाके की ठंड से मिली राहत

चित्तौड़गढ़ में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। दोपहर का तापमान जहां लगभग 30 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, रात के तापमान में भी 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क है। मंगलवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई। विजिबिलिटी भी पूरी तरह से क्लियर है। मौसम विभाग के अनुसार नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद राजस्थान के मौसम में होने वाले बदलाव का असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिलेगा। खिली कड़क धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत प्रदेश में कई जिलों के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चित्तौड़गढ़ में भी लगातार इसका असर हुआ है। पिछले कुछ दिनों से चित्तौड़गढ़ में भी लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। हाल यह है कि सोमवार को दिन का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार सुबह भी कड़क धूप खिली है। कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी का एहसास भी होने लगता है। जनवरी महीने में ही तापमान वापस 30 डिग्री तक पहुंच गया है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क है। विजिबिलिटी भी पूरी तरह से क्लियर है। एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। जिसके कारण राजस्थान के कुछ संभागों में बारिश हो सकती है। चित्तौड़गढ़ में हालांकि इसको लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजस्थान के मौसम में होने वाले बदलाव का असर यहां भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *