भिनाय पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बिहार व हैदराबाद के पीड़ितों ठगी की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। थाना अधिकारी ओमप्रकाश कासनिया ने बताया कि गठित की गई टीम ने बिहार के मोहम्मद रियाज खान व हैदराबाद निवासी मोहम्मद अहमद की साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश भिनाय थाना क्षेत्र में की। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी कमलेश गुर्जर पुत्र शिवराज गुर्जर निवासी हीयालिया द्वारा ऑनलाइन टोकन खरीद के नाम पर परिवादी मोहम्मद रियाज खान से 7500 की ठगी की गई। आरोपी पांचू कुम्हार पुत्र रामलाल कुम्हार निवासी कनई कला द्वारा अपने खुद के तीन खाते एसबीआई बैंक बिजयनगर, केनरा बैंक बिजयनगर, यूको बैंक बिजयनगर में व दो खाते अन्य व्यक्तियों के यूनियन बैंक केकड़ी व बैंक ऑफ बड़ोदा केकड़ी में खुलवाकर खातों की चेक बुक, एटीएम व फर्जी सिम कूरियर से साइबर ठग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचा दिए जाते हैं। वह भोले भाले लोगों के साथ साइबर ठगी कर ठगी की रकम पांचू कुम्हार द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में डाल देता है। आरोपी पांचू कुम्हार उन रुपयों को निकालकर अपना कमीशन काटकर ई मित्र व बैंक के द्वारा साइबर ठग के द्वारा बताए गए अन्य खातों में डाल देता था। दोनों आरोपी कमलेश गुर्जर व पांचू कुम्हार को भिनाय पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य साइबर अपराध के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा गठित की गई टीम में भिनाय थाना अधिकारी ओमप्रकाश, कांस्टेबल नंदलाल, भागचंद सेवदा, सुरेश, सचिन कुमार शामिल थे। पढें ये खबर भी… आरओ-ईओ आवेदन फार्म में करें आज से करक्शन :नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि में नहीं कर सकेंगे संशोधन राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगिता परीक्षा-2022 का फिर से आयोजन 23 मार्च 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


