अधिकार के लिए महिलाओं को आना होगा आगे

भास्कर न्यूज | लातेहार डुड़ंगी स्थिति कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि नारी को सम्मान तभी मिलेगा, जब वह संगठित होकर आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना होगा। तब ही अधिकार मिल सकता है। महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस हमेशा आवाज उठाते रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को जितना सम्मान दिया जाता है। उतना अन्य किसी पार्टी में नहीं दी जाती है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि नारी न्याय की परिकल्पना तब ही की जा सकती है। जब सभी महिलाएं संगठित होकर अपने आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं कि समस्या के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी है। जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव ने कहा कि आज के समय में महिलाएं राजनीति हो या अन्य क्षेत्र, सभी में अव्वल है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि कांग्रेस ही पीड़ित शोषित महिलाओं के आवाज उठाने के कार्य करता है। मौके पर मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, तेतर यादव, धनंजय यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *