अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने धर्मेंद्र सिंहल:टिमरनी में विक्रम रघुवंशी उपाध्यक्ष चुने गए; दोनों को 9-9 वोट से जीत

हरदा जिले के टिमरनी तहसील मुख्यालय में बुधवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए। वर्ष 2025-27 के लिए हुए इन चुनावों में कुल 69 में से 67 मतदाताओं ने वोट डाला। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र सिंहल को 37 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी हिमांशु बंसल को 28 वोट मिले। इस तरह धर्मेंद्र सिंहल ने 9 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम रघुवंशी को 38 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश वर्मा को 29 वोट मिले। विक्रम रघुवंशी ने भी 9 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष राजपूत ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हुए अन्य पदों के उम्मीदवारों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। चुनाव प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी राहुल सोमवंशी की देखरेख में संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *