कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने दो करोड़ से बन रही सड़क:विधायक जंडेल बोले- पार्षदों को एफआईआर का डर दिखाकर गड़बड़ी हो रही

श्योपुर नगरपालिका परिषद में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विधायक बाबू जंडेल ने नपाध्यक्ष पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्षदों को एफआईआर और जेल भेजने का डर दिखाकर योजनाओं में गड़बड़ी की जा रही है। पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता ने सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएमओ जनता से अनुचित व्यवहार करते हैं। गुप्ता ने कायाकल्प योजना में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने के लिए दो करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह योजना पुरानी धरोहर और सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए है, नई सड़कें बनाने के लिए नहीं। विधायक जंडेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में डर का माहौल बनाकर जनता और जनप्रतिनिधियों की आवाज दबा रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी, पार्षद दल संरक्षक शब्बीर नागौरी और ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद चीनी कुरैशी समेत कई कांग्रेस पार्षद उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *