धौलपुर | पुरस्कृत शिक्षक फोरम की ओर से वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाकांत सक्सेना एवं फोरम के संरक्षक पुरुषोत्तम दास अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मंगल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ धौलपुर महेश कुमार शर्मा,एडीईओ रमाकांत शर्मा रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित एवं जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया । जिसमें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित शिक्षक उदय सिंह तथा फोरम के सदस्य परवेज खां का सम्मान किया गया। जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों में शिक्षक रविन्द्र वर्मा,सुभाष चंद्र एवं बृज मोहन शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक सदस्य कोषाध्यक्ष भगवान सिंह मीना ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं पट्टा पहनाकर समस्त फोरम के सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम में संरक्षक पीड़ी अग्रवाल, सीडीईओ महेश कुमार मंगल, सीबीईओ महेश कुमार शर्मा,एडीईओ रमाकांत शर्मा,अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना,सचिव सुरेश गोस्वामी एवं राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित सुरेंद्र सिकरवार ने शिक्षकों की गरिमा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित समाज हित,पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत शिक्षक फोरम के सदस्यों की सराहना करते हुए उनकी भूमिका से अवगत कराया। फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में बोर्ड टिप्स पुस्तिका का विमोचन किया गया एवं सरकार के नाम फोरम के निर्देशानुसार विभिन्न मांगों के संबंध में विधायकों को ज्ञापन देने की चर्चा की गई। संरक्षक पुरुषोत्तम दास अग्रवाल ने बताया कि 22 साल बाद नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ है जिसमें अध्यक्ष पद पर राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित शिक्षक सुरेश गोस्वामी,सचिव भगवान सिंह मीना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित शिक्षक सुरेंद्र सिकरवार एवं राज्य पुरस्कृत शिक्षक परवेश खां को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। फोरम के सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर फोरम के सदस्य प्रधानाचार्य अजय सिंह चौधरी,राजेश उपाध्याय,अशोक कोठारी,उप प्राचार्य महाराज सिंह,शिक्षक राहुल शर्मा,रमा शर्मा,गौरव बाबू शर्मा, बृज मोहन शर्मा,बृजेंद्र सिंह,सुभाष चंद्र,रविन्द्र वर्मा,बंटी परमार सहित फोरम के अन्य सदस्य मौजूद थे।


