अनगड़ा : प्रशिक्षु नर्सों ने आजीवन मानवीय सेवा का लिया संकल्प

अनगड़ा | नाइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग हेसल मिलन चौक में मंगलवार को विश्व नर्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जेएनसी की रजिस्ट्रार प्रतिमा लकड़ा व विशिष्ट अतिथि कुलप्रकाश नर्सिंग कॉलेज अनगड़ा के संस्थापक कुलदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद््घाटन किया। प्रतिमा लकड़ा ने कहा कि नर्सिंग में रोजगार के काफी अवसर है। नर्स अपने मरीजों का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक इलाज भी करती है। नर्स अपने काम को ईमानदारी से करें। कुलदीप सिंह ने कहा कि विश्व को नर्सिंग सेवा का महत्व बताने के लिए इंटरनेशनल नर्स डे मनाया जाता है। मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। मौके पर प्रशिक्षुओं ने आजीवन मानव सेवा का संकल्प लिया। अध्यक्षता कॉलेज की सचिव राजबाला महतो व संचालन प्राचार्य लखीया लकड़ा ने किया। मौके पर निदेशक अजीत महतो, एच डाडेल, स्वर्णलता टेरेसा कुजूर, प्रतिभा मेहता, प्रिया एजेंल कुजुर, सिमरन मर्सी कच्छप, राज दुलयंती कंडुलिया, श्वेता लकड़ा, निकिता लकड़ा, मनीषा कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *