शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने आज जयपुर के जगतपुरा एरिया में 2 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में मोतीचूर के लड्डू और उसे बनाने की सामग्री बरामद हुई। प्रथम जांच में लड्डू ठीक नहीं पाए जाने पर टीम ने करीब 300 किलोग्राम तैयार लड्डुओं को नष्ट करवाया। कमिश्नर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि जगतपुरा के पास खातीपुरा रेलवे स्टेशन इंदिरा गांधी नगर के पास बने एक मकान के अंदर अनहाइजेनिक परिस्थितियों में विश्वकर्मा जयंती के लिए मोतीचूर के लड्डू बनाए जा रहे थे। इन लड्डुओं में खाने में उपयोग होने वाले कलर के अलावा मैदा, रिफाइंड तेल, बेसन का उपयोग किया गया। करीब 100 रुपए किलोग्राम की दर से इनको बाजार में सप्लाई करना था। ये लड्डू मालवीय नगर, जगतपुरा और आगरा रोड स्थित मिठाइयों की दुकानों पर बेचने की योजना थी। टीम ने मौके पर जब जांच की तो लड्डुओं में अजीब की महक आ रही थी। इसके अलावा जो कलर लड्डुओं में उपयोग किया जा रहा था, वह भी सही नहीं था। इस पर टीम ने मौके पर बने रखे 250 किलोग्राम लड्डुओं को नष्ट करवाया और इनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए। इसके अलावा टीम ने जगतपुरा फाटक के पास ही एक अन्य दुकान पर इसी तरह लड्डुओं की खेप पकड़ी है। यहां से टीम को 50 किलोग्राम लड्डू मिले, जिनको नष्ट करवाया। इसके अलावा यहां से लड्डू बनाने के लिए तैयार किया गया मटेरियल भी नष्ट करवाया।
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने आज जयपुर के जगतपुरा एरिया में 2 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में मोतीचूर के लड्डू और उसे बनाने की सामाग्री बरामद हुई। प्रथम जांच में लड्डू ठीक नहीं पाए जाने पर टीम ने करीब 300 किलोग्राम तैयार लड्डुओं को नष्ट करवाया। कमिश्नर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- जगतपुरा के पास खातीपुरा रेलवे स्टेशन इंद्रा गांधी नगर के पास बने एक मकान के अंदर अनहाइजेनिक परिस्थितियों में विश्वकर्मा जयंती के लिए मोतीचूर के लड्डू बनाए जा रहे थे। इन लड्डुओं में खाने में उपयोग होने वाले कलर के अलावा मैदा, रिफाइंड तेल, बेसन का उपयोग किया गया। करीब 100 रुपए किलोग्राम की दर से इनको बाजार में सप्लाई करना था। ये लड्डू मालवीय नगर, जगतपुरा और आगरा रोड स्थित मिठाइयों की दुकानों पर बेचने की योजना थी। टीम ने मौके पर जब जांच की तो लड्डुओं में अजीब की महक आ रही थी। इसके अलावा जो कलर लड्डुओं में उपयोग किया जा रहा था, वह भी सही नहीं था। इस पर टीम ने मौके पर बने रखे 250 किलोग्राम लड्डुओं को नष्ट करवाया और इनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए। 50 किलोग्राम लड्डु दूसरे जगह करवाए नष्ट इसके अलावा टीम ने एक जगतपुरा फाटक के पास ही एक अन्य दुकान पर इसी तरह लड्डु की खैप पकड़ी है। यहां से टीम को 50 किलोग्राम लड्डु मिले, जिनको नष्ट करवाया। इसके अलावा यहां से लड्डु बनाने के लिए तैयार किया गया मटेरियल भी नष्ट करवाया।


