पटमदा| पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत के सिसदा गांव के आम बहाल टोला की दो वर्षीय बच्ची तुलसी सिंह के माता पिता का निधन हो जाने से बच्ची अनाथ हो गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पटमदा सीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास तुलसी के घर पहुंचकर उसकी दादी से मिले। तुलसी को सरकारी लाभ देने के लिए सीओ ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को बच्ची का आधार कार्ड बनाया जाएगा।


