गम्हरिया|चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी के कारण विभिन्न सामाजिक संगठनों व अभिभावकों ने निजी व सरकारी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन करने की मांग जिला प्रशासन से की है। मालूम हो कि बुधवार से गम्हरिया क्षेत्र के कई निजी विद्यालयों में समय परिवर्तन किया गया है, जबकि सरकारी व कई निजी विद्यालयों में संचालन पूर्ववत चल रहा है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है।


