बाइक पर घर जा रहे एक व्यक्ति की रविवार रात्रि को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक का अचानक बाइक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार घायल के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिस पर उसे एंबुलेंस से मकराना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार भाटीपुरा निवासी रामवतार (54) पुत्र धन्नाराम गिवारिया बाइक पर अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने मंगलाना गया था। शाम करीब 7 बजे वापस मकराना आते समय मंगलाना रोड़ पर दिलढाणी आरओबी के पास अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गई। जिससे रामावतार के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस लेकर पायलट मुकेश व ईएमटी विकास मौके पर पहुंचे और घायल को मकराना के राजकीय उपजिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकराना पुलिस थाना के हेड कॉन्स्टेबल अयूब खां ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया हैं। सोमवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मामले को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई हैं।


