भास्कर न्यूज | अमृतसर नवंबर 2024 में शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके अनिल जोशी की आज 200 दिनों के बाद पार्टी में घर वापसी हो गई है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर जानकारी सांझी की है। गौरतलब है कि जोशी ने 22 नवंबर 2024 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ था। जोशी के भाई राजा जोशी ने इसकी पुष्टि करते कहा कि अनिल जोशी का सुखबीर बादल के साथ भाई के जैसा स्नेह एवं भाईचारा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाई अनिल जोशी ने पार्टी से इस्तीफा अवश्य दिया था लेकिन उनका इस्तीफा कभी स्वीकार हुआ ही नहीं था। अभी तक भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। अनिल जोशी आज लुधियान वेस्ट में हो रहे विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी के उम्मीदवार एवं सुखबीर के साथ ही थे।


