बादल निवास पर कल का धरना स्थगित : खालसा

अमृतसर/ब्यास | दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के अध्यक्ष ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा के नेतृत्व में 11 जून से गांव बादल में सुखबीर सिंह बादल के घर के बाहर दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी द्वारा जत्थेदारों के मसले का जल्द हल निकालने के भरोसे के बाद लिया गया। हरनाम सिंह खालसा ने कहा कि मनमाने ढंग से हटाए गए जत्थेदारों को बहाल करने के लिए शिरोमणि कमेटी को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 27 अप्रैल को लिए फैसले के अनुसार सिख जत्थे ने गांव बादल में सुखबीर सिंह बादल के घर के समक्ष रोष धरना देना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *