अनुपस्थित पाए जाने पर 2 शिक्षकों और प्राचार्य को नोटिस:कलेक्टर ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के स्कूलों में औचक निरीक्षण के बाद दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज शासकीय हाई स्कूल सधवानी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपत का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी उपस्थित थे। सधवानी स्कूल में शाला समय पर अनुपस्थित पाए जाने और बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने पर शिक्षक श्रीनिवास पांडेय और शीतल फुल्लर का एक दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित की गई है। बेलपत स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी इसी तरह, बेलपत स्कूल के प्राचार्य आरआर ध्रुव के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, उपस्थिति, शिक्षकों की पदस्थापना और उनके द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयों की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिक्षकों को आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से अपने नैतिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, पालकों से संपर्क कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, रुचिकर ढंग से पढ़ाने, यूनिट टेस्ट लेने और होशियार बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने शिक्षकों को चेतावनी उन्होंने कहा कि परीक्षा होने में अब केवल दो माह का समय बचा है। जिले में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए बच्चों से ज्यादा शिक्षकों को मेहनत करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम संतोषजनक नहीं आने पर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *