ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत:सैलून से काम कर घर लौट रहा था, रायगढ़ के रामपुर क्षेत्र की घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक सैलून में काम करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में रामपुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा के 36 वर्षीय राजू श्रीवास ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मामा का बेटा, भुवन श्रीवास, बंगाल हेयर सैलून में काम करता था। मंगलवार रात भुवन सैलून में काम करके स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। वह जब रामपुर के पास वॉटर वर्ल्ड चौक के करीब पहुंचा, तभी उर्दना चौक से सर्किट हाउस की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। घटना के बाद लोग की भीड़ इकट्ठा हो गई
सड़क हादसे में भुवन के चेहरे, नाक, कान और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत वहां पहुंच गए और किसी तरह भुवन को आर. पटेल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिंदल अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ धारा 184-MOT और 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *