रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची, हरिकनक ग्रेटर द्वारा मंगलवार को सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन अशोकनगर स्थित मोहन कॉम्प्लेक्स में िकया गया। इंटरनेशनल मेडल विनर, सेंचुरियन प्रेसिडेंट एमजेएफ लायन प्रेमशंकर मिश्रा का हरिकनक ग्रेटर परिवार में शामिल होने पर टी सीरीज व वीणाश्री द्वारा स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन राजेश केडिया ने भगवा नारी सेना के अध्यक्ष पिया बर्मन सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कहा कि लायन प्रेमशंकर मिश्रा जैसे अनुभवी व्यक्ति के आने से हमारे क्लब में नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। कार्यक्रम में क्लब के मेंटर सुजीत कुमार, गाइडिंग रंधीर चौधरी, सचिव अमित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सुबोध चौधरी, जोन चेयरपर्सन गणेश प्रसाद, दीपक कुमार साहू, अनूप आनंद, ममता मिश्रा, शिव किशोर शर्मा, प्रशांत कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


