निगम प्रशासन सात नए फायर स्टेशन बनाने जा रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली है। निपानिया, कनाड़िया, पालदा, खंडवा रोड, हवा बंगला से राजेंद्र नगर के बीच, गांधी नगर और बापट चौराहा से देवास नाका के बीच नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने प्रस्तावित स्टेशनों के लिए सातों जगह का मुआयना किया। वर्तमान में पांच जगह फायर स्टेशन हैं। 20 हजार लीटर क्षमता के टैंकर के लिए निगम ने ठेकेदारों से अनुबंध किया है। निगमायुक्त वर्मा ने बताया सातों जगह जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन प्लेटफॉर्म के बन जाने से आग की घटनाओं में होने वाले बड़े नुकसान में कमी आएगी। वहीं, निगम सराफा और 56 दुकान के लिए 4 फायर बाइक खरीद रहा, जिसके लिए 64 लाख के टेंडर जारी किए हैं। इन फायर बाइक में आग बुझाने के लिए सभी संसाधन रहेंगे। 70 मीटर ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी खरीदेंगे बहुमंजिला इमारतों और रेस्क्यू के लिए 70 मीटर ऊंचाई का हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदा जाएगा। इस पर 21.80 करोड़ खर्च होंगे। इस प्लेटफॉर्म के रखरखाव पर ही तीन साल में 2.61 करोड़ खर्च होंगे। 70 गाड़ियां, 250 फायर कर्मियों की जरूरत अभी मोती तबेला, लक्ष्मीबाई नगर, गांधी हॉल, जीएनटी मार्केट, सांवेर रोड पर फायर स्टेशन हैं। इनमें 117 फायरमैन हैं। नए फायर स्टेशनों के लिए 70 गाड़ियों और 250 फायर कर्मियों की जरूरत होगी। इसके लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है।


