अनुराग शर्मा बने कांगड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष:सीएम सुक्खू के करीबी, अंतरराष्ट्रीय बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

कांगड़ा जिले में लंबे समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर युवा नेता अनुराग शर्मा को नियुक्त किया गया है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा का अपने क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। वह अंतरराष्ट्रीय बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रहे हैं। पेशे से ट्रांसपोर्टर अनुराग शर्मा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। जिला कांगड़ा के युवा वर्ग में भी उनकी अच्छी पकड़ है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला में संगठन की कमान ब्राह्मण समुदाय को देकर पार्टी हाई कमान ने इस समुदाय को साथ जोड़ने की पहल की है। अनुराग बोले-ईमानदारी से निभाएंगे जिम्मेदारी अनुराग शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें संगठन की मजबूती के लिए जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जिला कांगड़ा में ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाया जाएगा। पुरानी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *