धमतरी| भालू के हमले से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार नगरी के तेलगुड़ा गांव की सत्या कोसरिया (58) जंगल की ओर गई थी। इस बीच भालू ने हमला कर दिया। सिर में चोट आई है। परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज जारी है।


