अनुशासित एवं संगठित समाज ही उद्देश्य: नरेन्द्र

भास्कर संवाददाता|बाड़मेर अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा की युवा श्रेणी की बैठक गुरुवार को सांई धाम बाड़मेर में आयोजित की गई। जिसमें युवाओं ने महासभा के उपाध्यक्ष पुखराज सोनी बायतु को प्रार्थना पत्र देकर जोधपुर में समाज की छात्रावास खोलने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष सोनी ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में छात्रावास बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। महासभा के प्रचार मंत्री नरेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि समाज के विकास के लिए हम सभी युवाओं को अनुशासन में रहते हुए सामाजिक कार्य करने होंगे। इस दौरान महासभा के सदस्य गणेश कुमार बिशाला, मोहनलाल, प्रभुलाल बायतु, लजपत, मेवाराम बाड़मेर, उम्मेदराज, गौतम, हेमंत जसमतिया, सुरेश बाड़मेर ने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान गौतम सोनी, ललित सोनी, गणेश मंडोरा, अशोक बायतु, मोतीलाल बायतु, सवाई, घनश्याम सोनी, स्वरूप महेचा, सवाई, कपिल उपस्थित रहे। विक्रम मंडोरा ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *