डाकघर में बायोमेट्रिक से निकाल सकेंगे 5 हजार रुपए तक की राशि

बाड़मेर | बाड़मेर डाक मंडल के प्रधान डाकघर समेत 33 उप डाकघरों में 6 जनवरी से ई-केवाईसी की सुविधा शुरू हो गई। अब पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के पुराने व नए खाताधारियों को केवाईसी कराने के लिए फार्म के साथ आधार व पेन कार्ड की छायाप्रति लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ बायोमेट्रिक डिवाइस पर अंगूठे का निशान देना होगा। बाड़मेर मंडल डाक अधीक्षक अखाराम ने कहा कि डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (पीओएसए) खाते के लिए ई-केवाईसी सुविधा 6 जनवरी से शुरु कर दी है। इस सुविधा के तहत खाताधारियों को ई केवाईसी के लिए आधार कार्ड व पेन कार्ड की छायाप्रति लाने की जरूरत नहीं होगी। ना ही उन्हें आधार और पेन नंबर भरना पड़ेगा। आधार प्रमाणीकरण के लिए डाकघर के बायोमेट्रिक डिवाइस पर सिर्फ फिंगर प्रिंट देना होगा। वहीं एक पेज का सहमति पत्र जिसमें ग्राहक का हस्ताक्षर होगा उसे देना होगा। लोगों की सुविधा के लिए डाक विभाग पेपरलेस ई केवाईसी, आधार की प्रमाणिकता के आधार पर पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (पीओएसबी) खाता खोलने और लेन-देन की सुविधा ला रही है। बाड़मेर मंडल के सभी 34 डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। सहायक अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से जितना चाहे उतनी राशि जमा कर सकते हैं। आधार आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है। निकासी के लिए सीमा निर्धारित की गई है। एक लेन देन में पांच हजार रुपए और एक माह में 50 हजार तक निकासी का प्रावधान किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *