शोभायात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ

बाड़मेर | वात्सल्य सेवा केन्द्र बाड़मेर के तत्वावधान में वात्सल्य दिवस के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय श्रीराम कथा का आगाज गुरुवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा ​शिव शक्ति जसदेर धाम से रवाना होकर लालोणियों की ढाणी स्थित वात्सल्य सेवा केन्द्र कथा स्थल पहंुची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि शोभायात्रा में श्रीराम चरित्र मानस पोथी को सिर पर धारण किए हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत व उनकी पत्नी चले। महिलाएं कलश लिए हुए चली। श्रीराम कथा 9 से 15 जनवरी तक लालोणियों की ढाणी स्थित वात्सल्य सेवा केन्द्र बाड़मेर में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 पांच बजे तक साध्वी सत्य सिद्धा के मुखारविन्द से प्रारंभ हुई। कथा में साध्वी सत्यसिद्धा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने इस जन्म को सुधारे। जीव दया, वात्सल्य की भावना लेकर सभी को साथ लेकर चले। इस अवसर पर ताराचंद जाटोल, राजू बिंदल, सुखदेव सोनी, तुलसी बाई, शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष शर्मिला चौहान, कोषाध्यक्ष रेखा राव, रेखा चारण, भाजपा नेता मूलाराम भांभू, प्यारेलाल गौड़, ​हितेन्द्र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *