भरतपुर| एमएमजे कॉलेज में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने एनएसएस के अनुसार आचरण करने का प्रण लिया और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुनीता पांडे, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ.राजेश िसंह व मुख्यवक्ता प्रो.शिल्पी दीप माथुर न डॉ. जितेंद्र रैकवार उपस्थित रहे।


