अनुसूचित जाति बाहुल क्षेत्र में 30 दिसंबर को सद्भावना शिविर

कवर्धा| अनुसूचित जातियों के विकास, कल्याण एवं समाज में व्याप्त अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में सद्भावना शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 30 दिसंबर को विकासखंड बोड़ला के ग्राम पंचायत तारो में एक दिवसीय सद्भावना शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद सामाजिक रूढ़ियों, भेदभावपूर्ण सोच एवं कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना है। शिविर के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन के दौरान नागरिकों को स्वच्छ, निर्मल और समावेशी सामाजिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। सद्भावना शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को अस्पृश्यता उन्मूलन से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों, उनके महत्व,दैनिक जीवन में उनके व्यावहारिक प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *