कवर्धा| निकायों को आधुनिक बनाने व नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन विभाग लगातार पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए कवर्धा समेत 53 निकाय में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।


