अनूपगढ़ के नई मंडी घड़साना के सखी मार्ग पर गुरुवार को हुई दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रशांत कौशिक मौके पर पहुंचे थे। पुरानी रंजिश के कारण की थी फायरिंग डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- पीड़ित घडसाना निवासी इंद्र मेघवाल ने पुलिस को लिखित में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव 22 एमडी निवासी राजदीप सिंह बराड़ उसके साथ पुरानी रंजिश रखता है। इसी रंजिश के कारण राजदीप सिंह बराड़ ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग की है। पुलिस ने एक आरोपी को किया राउंडअप डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि हमलावर फायर कर गांव सखी की ओर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा हमलावरों का पीछा किया गया। पीछा करते समय हमलावर राजदीप सिंह बराड़ को पुलिस ने पकड़ लिया था मगर वह पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भागने लगा और अचानक से वह सड़क पर गिर गया। भागते समय आरोपी का पैर टूटा सड़क पर गिरने के कारण उसके पैर में चोट लगने की वजह से उसे घडसाना के सरकारी अस्पताल जाया गया। राजदीप सिंह के पैर में फैक्चर होने के कारण डॉक्टर ने उसे श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक पुरानी रंजीत के कर्म का पता नहीं लग पाया है। आरोपियों ने दिनदहाड़े की थी फायरिंग दरअसल, अनूपगढ़ के नई मंडी घड़साना के सखी मार्ग पर कार में सवार होकर दो-तीन लोग आए थे। उन्होंने सड़क किनारे कार रोककर एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गए थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक व्यक्ति पर चलाई थी गोलियां घटना नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में गुरुनानक ग्लास हाउस के पास हुई। एक कार में सवार होकर आए बदमाश ने अचानक फायरिंग की। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं, हालांकि उस व्यक्ति की पहचान और स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर भीड़ देख भागे फायरिंग करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – घड़साना के रोटरी चौक की ओर से स्विफ्ट कार में 3-4 युवक सवार होकर आए। युवकों ने अपनी कार को सखी रोड़ पर स्तिथ विश्वकर्मा फर्नीचर हाउस के पास रोक लिया। करीब चार-पांच मिनट वहां रुकने के बाद कार से अचानक तीन युवक बाहर निकले और उन्होंने विश्वकर्मा फर्नीचर हाउस के पास एक व्यक्ति पर एक राउंड फायर कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर होते ही वहां भगदड़ मच गई। हमलावरों ने जिस व्यक्ति पर फायर किया था वह भी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार से उतरे हुए तीन युवक अपने हाथों में गंडासा और डंडे लेकर उस व्यक्ति के पीछे भागे मगर करीब 2-3 मिनट पीछा करने के बाद वह व्यक्ति हमलावरों के हाथ नहीं लगा।


