अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ के एसडीएम बदले:महिपाल सिंह गुर्जर पुष्पराजगढ़ और सुधाकर सिंह बघेल बने अनूपपुर के एसडीएम

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करते हुए अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ के एसडीएम के प्रभार में बदलाव किया है। इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडे को पदोन्नति के बाद अपर कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। कार्य विभाजन और बदलाव कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनूपपुर एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर (आईएएस) को पुष्पराजगढ़ का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, पुष्पराजगढ़ एसडीएम सुधाकर सिंह बघेल को अनूपपुर एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। अपर कलेक्टर की नियुक्ति संयुक्त कलेक्टर रहे दिलीप कुमार पांडे को पदोन्नति के बाद अपर कलेक्टर का दायित्व दिया गया है। कोतमा और जैतहरी के एसडीएम प्रभार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *