खरगोन में कोहरे के साथ लौटी ठंड:20 मीटर रही विजिबिलिटी; ओस गिरी, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

खरगोन में लगभग एक पखवाड़े के बाद जोरदार ठंड लौटी है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। विजिबिलिटी 20 मीटर के आसपास रही। 5 से 7 किमी रफ्तार की हवा ने शीतलहर से लोगों को जकड़ दिया। लोगों को वाहनों के हैडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। जगह जगह अलाव जलाए गए। मुख्य मार्गों पर सुबह 8 बजे तक वाहनों की कम आवाजाही दिखाई दी। 2 दिन में सुबह का तापमान 14.4 डिग्री से गिरकर 12 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। रबी को गेंहू, चना व मक्का फसल के पत्तों पर पर औंस की बूंदें गिरी। अगले दो सप्ताह में लगातार पारा गिरने के आसार हैं। पिछले 10 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव रहा। जिसकी वजह से जिले में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। लेकिन अब यह सिस्टम खत्म हो चुका है। बादल छटने से ठंड बढ़ रही है। दिन में सुबह 9 बजे बाद धूप खिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड के आसार है। शीतलहर से बचने के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है। 2 दिन में दिन-रात का 2-2 डिग्री गिरा पारा सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। 2 दिन बाद दिन में 12 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो सप्ताह में तेज ठंड बढ़ेगी तो कोल्ड डे का असर देखने को मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *