अनूपपुर जिला पंचायत CEO ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण:आवास और ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा की; लापरवाही पर निगवानी जीआरएस को नोटिस

अनूपपुर जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने जनपद कोतमा के निगवानी, सारंगढ़, गुलीडांड, कोठी, बेनीबहरा और बहेराबांध सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। आवास और ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा सीईओ ने ग्राम पंचायतों में आधार ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा की और उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास हितग्राहियों को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत निगवानी में उन्होंने हितग्राहियों रीता जायसवाल, निशांत सिंह, भूपत कुशवाहा और संतोष नापित से चर्चा कर कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा। नरेगा और अन्य विकास कार्य भी देखे ग्राम पंचायत भवनों में नरेगा कार्यों की समीक्षा कर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ई-केवाईसी कार्य को 80 प्रतिशत तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। खेत तालाबों और अन्य बुनियादी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। विशेष योजनाओं का निरीक्षण
सारंगढ़ में खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत सामुदायिक पंडाल निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत हितग्राही दुर्गाबाई के पौधारोपण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आवास प्लस सर्वे और परिसंपत्ति रजिस्टर का भी जायजा लिया गया। गुलीडांड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजबली साहू के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर उन्हें एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। कोठी में खेत तालाब, सुदूर संपर्क मार्ग और अमृत सरोवर संबंधी जानकारी ली गई। इसके बाद बहेराबांध में ग्रेवल मार्ग का निरीक्षण किया गया। सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *