अनूपपुर में गैंग रेप, अपहरण का तीसरा आरोपी गिरफ्तार:5 साल से फरार था, बिजुरी पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने पांच साल पुराने नाबालिग के अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से ही अपनी पहचान छिपाकर गुजरात में रह रहा था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 2021 में दर्ज हुआ था मामला यह मामला वर्ष 2021 का है, जब बिजुरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मार्च 2021 में किशोरी को बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद किशोरी ने बयान दिया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। दो साथी पहले पकड़े गए, अभिषेक था फरार पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तीसरा आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू मिश्रा (25 वर्ष), निवासी छत्तीसगढ़, पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था। लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने के कारण इस लंबित मामले को सुलझाने के लिए एसपी मोती उर्र रहमान ने विशेष निर्देश दिए थे। पुलिस ने अहमदाबाद से पकड़ा बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी के रिश्तेदारों और मुखबिरों का जाल बिछाया। साइबर टीम की मदद से सुराग मिला कि अभिषेक गुजरात के अहमदाबाद में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम को गुजरात रवाना किया गया, जहां से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले पांच सालों से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था ताकि पुलिस से बच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *