अनूपपुर में पहली बार लैंड हुई पीएमश्री एयर एम्बुलेंस:55 वर्षीय लकवाग्रस्त मरीज एयरलिफ्ट, अब भोपाल एम्स में होगा इलाज

मध्य प्रदेश में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। आपातकालीन स्थितियों में यह सेवा मरीजों को नई जिंदगी दे रही है। अनूपपुर जिले में पहली बार पीएमश्री एयर एम्बुलेंस पहुंची, जिसने एक 55 वर्षीय लकवाग्रस्त व्यक्ति को एयरलिफ्ट किया। विवेक नगर निवासी 55 वर्षीय रविंद्र साहू को कुछ दिन पहले जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा था। जिले में न्यूरो सर्जन और न्यूरो फिजिशियन की अनुपलब्धता के कारण उनका उपचार अनूपपुर में संभव नहीं था। भोपाल एम्स रेफर चिकित्सकों की टीम की सलाह पर, उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार के लिए उन्हें भोपाल एम्स रेफर किया गया। शुक्रवार को एकलव्य विद्यालय के मैदान से एयर एम्बुलेंस ने अनूपपुर से भोपाल के लिए उड़ान भरी। कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में मरीज को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस हेली के माध्यम से एयरलिफ्ट किया गया। इस प्रक्रिया में अपर कलेक्टर दिलीप पांडेय, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते, डॉ. एस.सी. रॉय, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. एन.पी. मांझी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी, भाई लाल पटेल और जिला चिकित्सालय की टीम का विशेष सहयोग रहा। न्यूरो सर्जन और न्यूरो फिजिशियन नहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि अस्पताल में न्यूरो सर्जन और न्यूरो फिजिशियन नहीं होने के कारण व्यक्ति का उपचार अनूपपुर में नहीं हो सकता था। चूंकि मरीज आयुष्मान कार्डधारी थे, उन्हें पीएमश्री एम्बुलेंस का लाभ मिला। उन्होंने यह भी बताया कि अनूपपुर जिला शहडोल संभाग का पहला जिला है जिसने इस एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ लिया है, और यह एक तरह से ‘ट्रायल’ के रूप में किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *