अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहाटोला निवासी विजेंद्र सिंह (32) (पिता भुनेश्वर सिंह) की गुरुवार देर रात रेलवे लाइन कोरजा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जिससे ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। घटना गुरुवार देर रात 11.30 बजे की है।
पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव बिजुरी पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे ट्रेन से कटने का मामला बताया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता परिजनों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा। जांच अधिकारी प्रभाकर पटेल ने जानकारी दी कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे बिजुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के क्षतिग्रस्त मोबाइल से सिम निकालकर उसके परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर मृतक के भाई राजेंद्र सिंह और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तलाशी पर मिला जेब से मिला टूटा मोबाइल राजेंद्र सिंह ने शव की पहचान अपने भाई विजेंद्र सिंह के रूप में की। शव की पहचान के बाद पंचनामा तैयार किया गया और तलाशी ली गई, जिसमें एक टूटा हुआ मोबाइल और पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला। शव अत्यधिक क्षत-विक्षत अवस्था में था और उसके टुकड़े चारों ओर बिखरे हुए थे, जिसके कारण शव को उठाने में काफी समय लगा। रात 1:10 बजे शव को सीएचसी बिजुरी भेजा गया।


