अनूपपुर में कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में धान उपार्जन संबंधी तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिले में 1 दिसंबर से 34 केंद्रों पर धान खरीदी का काम शुरू होगा। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपार्जन उपकरण, सूचना पटल सहित सुविधाएं देने के निर्देश कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने पर जोर दिया। उन्होंने जन सुविधाएं, उपार्जन उपकरण, सूचना पटल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सुरक्षात्मक सुविधाएं और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे सहित पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी अनीता सोरते से उपार्जित धान को अचानक होने वाली बारिश से बचाने के लिए तिरपाल और वर्षा जल निकासी की व्यवस्था पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को ट्रांसपोर्टर, उपार्जन केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और धान के उठाव सहित अन्य व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए। सर्वेयरों को उपार्जन अवधि के दौरान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उपार्जन केंद्रों पर सभी मशीनें उपलब्ध हों और चालू स्थिति में रहें। उन्होंने समिति स्तर पर धान उपार्जन, सर्वेयर की ट्रेनिंग और मानक गुणवत्ता रखरखाव संबंधी दिशानिर्देश भी दिए। सभी नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सर्वेयरों को उपार्जन अवधि के दौरान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा। उन्होंने धान के व्यवस्थित एवं सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता परीक्षण हेतु उपकरण की उपलब्धता और किसानों को समय पर भुगतान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।


