अपना फोन दे दो, यूज करके फेंक देंगे:पीड़ित से तीन युवकों ने छीना, बोले-हमारे 3 साथी मारे गए; तुम पंजाबी हो, किसी से नहीं कहोगे

पीलीभीत में बुधवार देर रात बुलेट पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल सवार दूसरे व्यक्ति को रोक लिया। पिस्तौल दिखाकर उसका फोन छीना, फिर मौके से भाग गए। पीड़ित के मुताबिक, वो तीनों कह रहे थे, हमारे तीन साथी मारे गए हैं। बाकी साथी बिछड़ गए हैं, हमें उनसे मिलना है। तुम अपना फोन दे दो तो हम लोग उनसे बात कर लें। मना करने पर उन लोगों ने पिस्तौल तान दी। मैंने तीनों को 2 हजार रुपए लेने के लिए भी कहा लेकिन वो लोग उल्टा मुझे ही पैसे देने के लिए बोलने लगे। वो कह रहे थे, तुम पंजाब से हो, तुम किसी से कुछ नहीं कहोगे। घटना की जांच करने पुलिस टीम मौके पर पहुंची पीड़ित गुरनाम सिंह के बेटे ओमकार सिंह ने गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस से शिकायत करके मामले की जानकारी दी है। बेटे ने बताया कि, पिता के फोन में दो सिम पड़े हुए थे। उनके फोन का यूज किसी और ने किया है। पुलिस जल्द ही उन नंबरों को बंद करवाकर कार्रवाई करे। पुलिस टीम गुरुवार सुबह उस जगह पर पहुंची, जहां पर पीड़ित गुरनाम सिंह को रोका गया था। पुलिस उस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। साथ ही आसपास पीड़ित का फोन भी ढूंढ रही है। पुलिस फोन की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। अब पढ़िए बेटे ओमकार सिंह की तहरीर- मेरे पिता ट्यूबवेल मोटर का कुछ सामान खरीदने पीलीभीत शहर गए हुए थे। वो देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी खकड़ा पुल के पास एक बुलेट पर सवार तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए पीछे से आए। उसमें से एक ने लाल पगड़ी भी बांध रखी थी। 2 के बाल कटे हुए थे। उन तीनों ने पिता को भाई साहब कह कर रोका, पिता उनकी आवाज सुनकर रुक गए। रुकने पर तीनों ने पिता से फोन तो उन्होंने मना कर दिया। वो लोग जबरदस्ती करने लगे तो पिता ने उनको 2000 हजार रुपए लेने के लिए कहा। हम तुम्हारा फोन यूज करने के बाद फेंक देंगे… जिस पर उन तीनों ने कहा, तुम्हारा जितना मन हो उतना पैसा हमसे ले ले लेकिन फोन दे दो। तुमको नहीं पता, हमारे साथ क्या हुआ है? हमारे तीन साथी मारे गए हैं। बाकी इधर-उधर हो गए हैं। अपना फोन हमें दे दो, हमें उनसे बात करनी है। तुम चिंता मत करो, हम तुम्हारा फोन यूज करने के बाद फेंक देंगे। तुम्हें कुछ नहीं होगा। पिता ने जब फोन नहीं दिया तो एक युवक ने पिता की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जिसे डरकर पिता ने फोन दे दिया। पिता ने उन तीनों से कहा, जाकर किसी और का फोन ले लो। जिस पर उन्होंने कहा, किसी और का फोन लेंगे तो वो शोर मचा देगा। तुम पंजाबी हो, तुम किसी से कुछ नहीं कहोगे। इतना कहकर वो तीनों पिता का फोन लेकर चले गए। आसपास एरिया के सीसीटीवी देखे जा रहे- सीओ इस मामले में सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है, हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के एरिया के सीसीटीवी देखे गए हैं। मामला गंभीर है, तेजी से कार्रवाई की जा रही है। तीनों का हुलिया पूछ लिया गया है। उसी के आधार पर तीनों की तलाश चल रही है। यह खबर भी पढ़ें- पीलीभीत के होटल हरजी में रुके थे तीनों खालिस्तानी आतंकी:खुद को बलिया का बताया, कमरा नंबर 105 में 25 घंटे ठहरे, तीन मददगारों की तलाश पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम उस होटल तक पहुंच चुकी है, जहां तीनों रुके हुए थे। पूरनपुर कस्बे के होटल हर जी में तीनों आतंकी 25 घंटे रहे थे। होटल में एंट्री लेते वक्त का CCTV भी सामने आया है। तीनों आंतकवादियों के साथ और 2 युवक भी दिख रहे हैं। इन्हें होटल में ठहराने के लिए किसी व्यक्ति का मैनेजर को फोन भी आया था। उसी व्यक्ति ने तीनों की फेक आईडी होटल के नंबर पर वॉट्सऐप की थी। होटल का किराया भी कम कराया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *