स्कूली ई-रिक्शा को ट्रक ने 300 मीटर घसीटा:छात्रा-ड्राइवर की मौत, 4 बच्चे गंभीर; फतेहपुर में परिजनों का हंगामा

फतेहपुर में स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 वर्षीय छात्रा और ड्राइवर की मौत हो गई। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बच्चों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। टक्कर मारने के बाद ट्रक ई-रिक्शा 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बच्चे सड़क पर छिटक कर गिर गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत बच्चों को दौड़कर उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार सुबह फरीदपुर मोड़ के पास कानपुर बांदा-मार्ग पर हुआ। बच्चे ई-रिक्शा से सीपीएस स्कूल जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिंदकी के अंबेडकर चौराहे के पास जाम लगा दिया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पहले हादसे की तस्वीरें… पहले जानिए पूरा घटनाक्रम
रजीपुर गांव निवासी सुनील कुमार सुबह 8 बजे बाराती नगर से कार्तिकेय गौतम, वैभवी, दैविक गौतम, अदिति, रुद्राश और श्रृष्टि को ई-रिक्शा से सीपीएस स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी फरीदपुर मोड़ के पास कानपुर बांदा-मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक ई रिक्शा को 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में ई रिक्शा चालक सुनील पाल (38) पुत्र राज बहादुर पाल और सृष्टि (8) पुत्री विमल सोनकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 बच्चे घायल हो गए। बच्ची की बोतल,आई कार्ड और बैग घटनास्थल पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने दौड़कर बच्चों को उठाया और परिजनों को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने अदिति और वैभवी की हालत गंभीर देखकर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन अतुल कुमार ने बताया- रिक्शा चालक समय से बच्चों को ले जाते हैं। रोज की तरह वैभवी, अदिति, गणेशन, कार्तिकेय, रुद्रांश और सृष्टि को बैठा कर फरीदपुर मोड़ के लिए जा रहे थे। स्थानीय बोले- यहां अक्सर हादसे होते हैं
स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा- यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं है। स्कूल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। अंबेडकर चौराहे के पास लगाया जाम
ई-रिक्शा चालक का शव मॉर्च्युरी भेजने से नाराज परिजनों ने अंबेडकर चौराहे के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम वाहनों का रूट डायवर्ट कराया है। कस्बा इंचार्ज संजय सिंह परिहार सहित पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया- हादसे में ई रिक्शा चालक सुनील और एक छात्रा की मौके पर मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। —————————————————————– ये भी पढ़ें…. वाराणसी में 8 साल की बच्ची के हत्यारे का एनकाउंटर:दौड़ाकर पैर में मारी गोली; कल बोरी में मिली थी मासूम की लाश वाराणसी में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। रात 2 बजे पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसके पैर में गोली मार दी। पढ़ें पूुरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *