भास्कर न्यूज| महासमुंद / बसना बसना प्रखंड के भूकेल मंडल स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी–हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण दिनभर बना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत माधव कृपा ट्रस्ट सरायपाली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायपाली एवं शुभ्रा सेवा संस्थान सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विश्व हिंदू सम्मेलन में मंडल के 15 गांवों सहित पूरे प्रखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा वर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माता सीता एवं भगवान श्रीरामचंद्र के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विश्व हिंदू परिषद के वक्ताओं ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। वक्ता जिला मंत्री बसंत देवता ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी जड़ों को पहचानें और सनातन मूल्यों को सशक्त रूप से अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं। उन्होंने समाज में फैल रही कुरीतियों, वैचारिक भ्रम एवं सांस्कृतिक विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठित और जागरूक प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में विहिप मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका ममता शीतल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामाकांतिदास, खंड कार्यवाह पंचराम गहीर, सह-कार्यवाह ध्रुव बारिक, आयोजन समिति के सागरचंद पटेल, रिखीराम पटेल, छंदाचरण बारिक, जयंत पटेल, उत्तर पारेश्वर, सत्यप्रकाश बारिक, परसराम, वृंदावन पटेल, शिवा मानिकपुरी जनपद पंचायत बसना के उपाध्यक्ष मोहित पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष लखन पटेल, नरेश पारेश्वर, केदारनाथ पटेल मौजूद थे। जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विवेक दीक्षित ने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और संगठन है। उन्होंने युवाओं से नशा, भटकाव और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका समाधान शांतिपूर्ण, वैचारिक और संगठित प्रयासों से ही संभव है। साथ ही उन्होंने गौ-संरक्षण, नारी सम्मान, परिवार व्यवस्था की मजबूती, भारतीय शिक्षा पद्धति एवं स्वदेशी विचारधारा जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे।


